शिल्पा शेट्टी ने हाल ही में ‘बॉम्बे टाइम्स फैशन वीक 2022’ के लिए रैंप वॉक किया था.इस इवेंट में एक्ट्रेस अपने टोन्ड फिगर और खूबसूरती से हर किसी को हैरान करती देखी गई थीं.साथ ही वायरल तस्वीरों और वीडियो की वजह से शिल्पा जबरदस्त लाइमलाइट में रहीं.वहीं, अब अपने खुबसूरत अवतार के पीछे लगी मेहनत और फोटोशूट के लिए दिए गए बेहतरीन पोज को एक्ट्रेस ने अपने ‘बिहाइंड द सीन’ वीडियो के जरिए लोगों को दिखाया है.
शिल्पा शेट्टी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया है. इस क्लिप में एक्ट्रेस, डिजाइनर गोपी वैद के कलेक्शन से मल्टी कलर्ड का लहंगा पहनी बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं. बताते चलें कि एक्ट्रेस ने डिजाइनर गोपी वैद के लिए ही ‘बॉम्बे टाइम्स फैशन वीक 2022’ में रैंप वॉक किया था.

