विश्व विख्यात केदारनाथ धाम के कपाट खोलने की घोषणा शिवरात्रि पर्व पर कल शीतकालीन गड्डिस्थल ओम्कारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में घोषित होगी. तिथि घोषित करने को लेकर बद्री केदार मंदिर समिति की और से सभी तैयारियां पूरी की गई हैं.
भगवान केदारनाथ के कपाट खोलने की तिथि कल शिवरात्रि पर्व पर ओम्कारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में घोषित होगी. कपाट खोलने को लेकर बद्री केदार मंदिर समिति की और से सभी तैयारियां की गई है. कपाट खोलने की तिथि केदारनाथ धाम के रावल भीमा शंकर लिंग की मौजूदगी में घोषित की जाएगी.
शिवरात्री से पहले केदारनाथ मंदिर का सृंगार बर्फ ने किया है. धाम में पांच फीट तक बर्फ पड़ी है. केदारनाथ धाम में चारो और सिर्फ बर्फ ही बर्फ है.

