शिवसेना सांसद ने संजय राउत का कहना है कि प्रवर्तन निदेशालय भाजपा की एटीएम मशीन बन चुकी है. ईडी एक्सटोर्शन में जुटा हुआ है और करोड़ों की उगाही कर रहा है. मंगलवार को शिवसेना सांसद प्रेस कांफ्रेंस को सम्बोधित कर रहे थे. राउत ने कहा कि शिवसेना नेताओं के ठिकानों पर इनकम टैक्स की रेड चल रही है. महाविकास अघाड़ी सरकार के अब तक 14 लोगों और पश्चिम बंगाल के 7 लोगों के खिलाफ ईडी जांच कर रही है. केंद्रीय एजेंसियो से दबाव बनाकर महाराष्ट्र की सत्ताधारी उद्धव ठाकरे सरकार को गिराने की साजिश रची जा रही है. पूरे देश में सबसे ज्यादा ईडी की रेड या कार्रवाई सिर्फ महाराष्ट्र में ही क्यों हो रही है?

