मुंबई स्टॉक एक्सचेंज का मार्केट कैपिटलाईजेशन 272.03 लाख करोड़ रुपये था जो निवेशकों की मुनाफावसूली के चलते घटकर 268.19 लाख करोड़ रुपये पर आ गया.बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स सूचकांक 1,130 अंक या 1.94 फीसदी फिसलकर 57,209 पर के स्तर पर खुला. जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी सूचकांक ने 299 अंक या 1.71 फीसदी टूटकर 17,176 के स्तर पर कारोबार शुरू किया. इस बीच बात करें निवेशकों को होने वाले नुकसान की तो, बाजार की शुरुआत के साथ ही निवेशकों को करीब तीन लाख करोड़ रुपये का नुकसान हो गया.

