आज एक बार फिर से हफ्ते की शुरुआत बड़ी गिरावट के साथ हुई है. सेंसेक्स में शुरुआती ट्रेड के दौरान 1368 अंको की गिरावट देखने को मिली है, जिसके बाद सेंसेक्सल 52965 अंक पर पहुंच गया जबकि निफ्टी में 447 अंकों की गिरावट देखने को मिली है. जिसके बाद निफ्टी 17798 अंक पर पहुंच गया है. जिस तरह से रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध चल रहा है उसका सीधा असर शेयर बाजार पर पड़ता दिख रहा है.

