हजारीबाग: टैक्सी स्टैंड के पास शेल्टर होम में स्वास्थ्य मेला का आयोजन स्वास्थ्य विभाग की ओर से किया गया। जिससे कुल 196 मरीजो ने इसका लाभ उठाया। ये स्वास्थ्य मेला का आयोजन राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत शहरी स्वास्थ्य केंद्र कदमा की ओर से आयोजित की गई थी। मरीजो को सलाह, जांच एवम इलाज के रूप में सेवा प्रदान की गई।
शहरी स्वास्थ्य केंद्र कदमा के कर्मचारियों किसमे डॉ बिकाश कुमार, डॉ सैफ अली, पब्लिक हेल्थ मैनेजर कल्याणी सिंह, ANM देवन्ति, काकोली, नेहा, तथा विशाल के अलावा साहिया एवं बीटीटी ने विशेष योगदान दिया। जिला RCH पदाधिकारी डॉ बी एन प्रसाद के अनुसार इस बार स्वास्थ्य मेला में NULM के भागीदारी से मरीजो की संख्या काफी ज्यादा है जिसमे अधिकतर शहर के गरीब लोग शामिल है। डॉ बी एन प्रसाद के अनुसार इस तरह का मेला प्रत्येक माह शहर के विभिन क्षेत्रो में लगाया जाता है किसकी जानकारी पहले से साहिया के द्वारा दी जाती है।

