शैलेष लोढ़ा के शो छोड़ने के बाद अब शो की बबीता जी भी शो को अलवीदा कहने वाली है. हालांकी अभी तक मुनमुन दत्ता की ओर से कोई भी स्पष्ट बयान नहीं आया है. जानकारी के अनुसार मुनमुन दत्ता जल्द ही बिग बाॅस ओटीटी सीजन 2 में नजर आ सकतीं है. बताया जा रहा है कि बिग बाॅस ओटीटी के मेकर्स ने उनसे काॅन्टेक्ट किया है. इस शो के मेकर्स कंटेस्टेट की तलाश में जुट गए है. मुनमुन इस शो का हिस्सा बनेंगी या नहीं इसके लिए उनकी तरफ से कोई भी अधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. अगर मुुनमुन दत्ता तारक मेहता का उल्टा चश्मा छोड़कर जाती है तो जाहिर है फैंस निराश हो जाएंगे.

