रांची: विश्व हिंदू परिषद झारखण्ड का एक प्रतिनिधि मंडल शुक्रवार को पुलिस महानिदेशक कार्यालय जाकर ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन में राज्य में खूँटी सहित अन्य स्थानों पर रामनवमी के मंगलवारी जुलूस के ऊपर मुसलमानों द्वारा पत्थरबाजी की घटना को लेकर कठोर कार्रवाई की माँग की गई. दिनांक 2 अप्रैल 2022 को मांडर के मंदरो में संतों पर मस्जिद गली मे किये गये जानलेवा हमला तथा 5 अप्रैल को खूंटी में अपने पारंपारिक मार्ग से जा रहे रामनवमी के मंगलवारी शोभा यात्रा पर मुस्लिम समुदाय द्वारा सुनियोजित तरीके से पत्थरबाजी और पुनः 6 अप्रैल को सुबह में शिवाजी चौक के पास दुबारा घातक पत्थरबाजी की घटनाओं का उल्लेख करते हुये पुलिस की निष्क्रियता और पीड़ित रामभक्तो के ऊपर ही केस दर्ज किए जाने का विरोध किया गया. अभी रामनवमी की मुख्य शोभायात्रा बाकी है. विहिप ने मांग की है कि जिहादी मानसिकता वाले इन पत्थरबाजों को चिन्हित कर कठोरतम कार्रवाई हो एवं रामनवमी शोभा यात्रा के लिए पूरे राज्य में पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था की जाये. छतों पर पत्थर जमा करने वालों की ड्रोन कैमरा से निगरानी करने की भी माँग की गई . प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से विहिप के क्षेत्र मंत्री श्रीमान वीरेंद्र विमल जी, प्रांत उपाध्यक्ष गंगा प्रसाद यादव, प्रांत सहमंत्री रंगनाथ महतो, प्रांत विधि प्रकोष्ठ प्रमुख राजेंद्र कृष्ण जी, विभाग प्रचार प्रसार प्रमुख अमर प्रसाद, रांची महानगर अध्यक्ष कैलाश केसरी, मंत्री चंद्रदीप दुबे सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे.

