श्रीलंका में राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे ने आपातकाल की घोषणा कर दी है. इसके साथ ही राष्ट्रपति को अपार शक्तियां मिल गई हैं. आर्थिक संकट से जूझ रही जनता के प्रदर्शन को कुचलने के लिए श्रीलंका सरकार ने दमन चक्र शुरू कर दिया है. राष्ट्रपति ऑफिस ने हिंसा को आतंकी कार्रवाई कहा है.
आर्थिक संकट के दौर से गुजर रहा श्रीलंका, कंगाल हो चुकी श्रीलंका सरकार के विरोध में उतरे आम लोग ,चावल ₹500 किलो दूध ₹2000 किलो ,ब्रेड ₹100, पेट्रोल 250, आर्थिक व्यवस्था चरमराई.

