श्रीलंका में जारी आर्थिक व सियासी संकट के बीच राष्ट्रपति गोतबाया राजपक्षे ने नया मंत्रिमंडल गठित किया है. इसमें 17 मंत्री शामिल किए गए हैं. विपक्ष ने मंगलवार से शुरू हो रहे संसद सत्र में राजपक्षे के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने का फैसला किया है.इसके पूर्व उन्होंने नया मंत्रिमंडल बनाकर विपक्ष की चाल को विफल करने का प्रयास किया है. न्यूजवायर ने बताया कि राजपक्षे ने 17 मंत्रियों को शामिल कर नया मंत्रिमंडल गठित किया है. उल्लेखनीय है कि श्रीलंका इस वक्त आर्थिक और राजनीतिक संकट से जूझ रहा है. राजपक्षे सरकार बड़ी मुसीबत में है. मंगलवार से कोलंबो में संसद का सत्र शुरू होगा. विपक्षी दलों का गठबंधन राजपक्षे सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी कर रहा है.

