BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

श्रेयश के नाबाद 73 रनों के बदौलत श्रीलंका के साथ T20 मैच में आसान जीत, सीरीज पर भारत का कब्जा

by bnnbharat.com
February 28, 2022
in समाचार
श्रेयश के नाबाद 73 रनों के बदौलत श्रीलंका के साथ T20 मैच में आसान जीत, सीरीज पर भारत का कब्जा
Share on FacebookShare on Twitter

धर्मशाला में रविवार 27 फरवरी को भारत और श्री लंका के बीच T20 सीरीज मैच के अंतिम तीसरा मैच खेला गया. रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 17 ओवर से पहले श्रीलंका  को टी20 मैच में हराकर सीरीज पर 3-0 से कब्ज़ा जमाया. श्रेयस अय्यर के बल्ले से इस सीरीज में निकले लगातार तीसरे अर्धशतक के दम पर टीम इंडिया ने 6 विकेट से जीत अपने नाम की. श्रेयस को इस पूरी सीरीज में श्रीलंकाई गेंदबाज आउट नहीं कर सके. श्री लंका को सीरीज में हराकर टीम इंडिया ने क्लीन स्वीप की हैट्रिक लगा दी है. इससे पहले भारत ने न्यूजीलैंड को 3-0 से और फिर उसके बाद वेस्टइंडीज का भी सफाया किया था.

 

श्री लंका के दिए हुए 147 रनों का पीछा करने उतरे ओपनिंग जोड़ी कामयाब नही हो स्की. श्रीलंकाई गेंदबाजों ने रोहित शर्मा को पांच पर और नए ओपनर संजू सैमसन को 18 के स्कोर पर आउट कर दिया.

तीसरे नंबर पर उतर रहे अय्यर ने एक बार फिर इस मौके को भुनाया. श्रेयस के साथ दीपक हुड्डा ने 21 रन जोड़े. एक बार फिर रवींद्र जडेजा के 22 रन के साथ दोनों ने 45 रनों की नाबाद साझेदारी कर 16.4 ओवरों में ही टीम को 6 विकेट से जीत दिला दी. श्रेयस ने 45 गेंदों में नाबाद 73 रन बनाए.

 

इससे पहले श्रीलंकाई पारी की शुरुआत वैसी ही रही, जैसा पूरी सीरीज में श्रीलंका का हाल. टीम ने टॉस जीता और चौंकाते हुए पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया. खेले गए मुकाबले में भारत ने मोहम्मद सिराज और आवेश खान के जबरदस्त स्पैल के दम पर श्रीलंका को सिर्फ 146 रनों पर रोक दिया. पहले 6 ओवरों के अंदर ही श्रीलंकाई टीम पावरप्ले में इन दोनों के सामने 3 विकेट खोकर सिर्फ 18 रन बना सकी. सिराज ने दानुष्का गुणतिलका को पहले ही ओवर में बोल्ड किया जबकि आवेश ने पथुम निसांका और चरित असालंका के विकेट लिए. एक समय तो श्रीलंका टीम के 60 रन तक 5 विकेट गिर गए. तब कप्तान दासुन शानका ने पारी को संभाला. उन्होंने आखिरी 5 ओवरों में चामिका करुणारत्ने के साथ मिलकर 68 रन जोड़े. कप्तान शानका ने 38 गेंदों में 74 रन बनाये.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

विश्वविद्यालयों में कदाचार मुक्त परीक्षा के लिए CCTV से होगी निगरानी, महाविद्यालयों में कैमरों की जांच शुरू

Next Post

झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच के मंडलीय क्रिकेट टूर्नामेंट पर झरिया शाखा बनी विजेता, गोविंदपुर उपविजेता

Next Post
झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच के मंडलीय क्रिकेट टूर्नामेंट पर झरिया शाखा बनी विजेता, गोविंदपुर उपविजेता

झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच के मंडलीय क्रिकेट टूर्नामेंट पर झरिया शाखा बनी विजेता, गोविंदपुर उपविजेता

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d