नई दिल्ली.श्रेयस अय्यर को कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने 12.25 करोड़ रुपये की एक बोली लगाकर खरीदा. इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा को भी अच्छे रुपये मिले हैं.हर्षल पटेल को रॉयल चैंलेजर्स बेंगलुरु ने एक बार फिर खरीद लिया है. हर्षल पटेल इस बार 10.75 करोड़ रुपये में बिके हैं.आईपीएल 2021 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले हर्षल पटेल को रॉयल चैंलेजर्स बेंगलुरु ने एक बार फिर खरीद लिया है.

