संजय राउत ने अमरावती से निर्दलीय सांसद नवनीत राणा पर सनसनीखेज आरोप लगाया है.राउत ने ट्वीट कर दावा किया कि नवनीत राणा ने दाऊद इब्राहिम के करीबी रहे युसूफ लकड़ावाला से 80 लाख रुपये का लोन लिया था, जिसकी जेल में मौत हो चुकी है.
राणा दंपति को 23 अप्रैल की शाम हिरासत में लिया था. इसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया. इसके बाद 24 अप्रैल को दोनों को बांद्रा कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें 6 मई तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. अब उनकी बेल पर सुनवाई 29 अप्रैल को होनी है. शिवसैनिकों की शिकायत पर राणा दंपति के खिलाफ भावनाओं को ठेस पहुंचाने का मामला दर्ज किया गया था. बाद में पुलिस ने राणा दंपति पर धारा 353 के तहत एक और केस दर्ज किया गया था. राणा दंपति पर राजद्रोह की धारा भी लगाई गई है.

