संसद टेलीविजन ने एक प्रेस रिलीज में बताया कि चैनल के अकाउंट को हैक कर उसका नाम बदलकर ‘एथेरियम’ रख दिया गया था.
यूट्यूब पर संसद टीवी के अकाउंट को कथित तौर पर यूट्यूब के सामुदायिक दिशानिर्देशों के उल्लंघन करने के चलते बंद कर दिया गया है. यूट्यूब के इस चैनल पर लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही का सीधा प्रसारण किया जाता है. सोशल मीडिया पर ऐसी खबरें चल रही हैं कि संसद टीवी के चैनल को हैक कर उसका नाम बदलकर एथेरियम रख दिया गया था जो कि एक क्रिप्टोकरेंसी है. अधिकारियों का कहना है कि गूगल के सामने इस मुद्दे को उठाया गया है. एक अधिकारी ने कहा कि हैकिंग जैसा कुछ हुआ है. गूगल से शिकायत की गई है और वे उसे देख रहे हैं.

