ज्ञानवापी मस्जिद के सर्वे के बाद दिल्ली के कुतुब मीनार को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. हिंदू देवी-देवताओं की मूर्तियां मिलने का हवाला देते हुए यह वादा किया जा रहा है कि कुतुब मीनार को हिंदू शासक राजा विक्रमादित्य ने बनवाया था. अब संस्कृति मंत्रालय ने भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण को कुतुब मीनार में खुदाई करने का आदेश दिया है. इसके साथ ही वहां मिले प्रतिमाओं की आइकोनोग्राफी के लिए कहा है.

