रांचीः सदर थाना क्षेत्र के जोड़ गांव में रविवार की रात सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। युवक ने हेलमेट नहीं पहना था और किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से उसके सिर में जोरदार चोट लगी थी। युवक करीब 20 मिनट तक सड़क पर तड़पता रहा पर किसी ने उसकी मदद नहीं की। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को अस्पताल पहुंचाया। पर रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया.
युवक की पहचान मनोज कुमार के रूप में की गई। उसके दो बच्चे 12 साल की बेटी व 8 साल का बेटा है। मृतक के पिता रामचंद्र प्रजापति के अनुसार मनोज बाजार जाने की बात कह कर करीब 7 बजे रात में घर से निकला था। वह अपनी बाइक से जा रहा था। घर से निकले करीब एक घंटा ही बीता होगा कि उसके एक्सीडेंट की खबर मिली.

