BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सड़क हादसों का वीडियो बनाने या जाम लगाने पर देना होगा जुर्माना.

by bnnbharat.com
June 7, 2019
in Uncategorized
NDTV Khabar
Share on FacebookShare on Twitter
नोएडा:
राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा में अब सड़क पर किसी एक्सीडेंट के दौरान आप वीडियो बनाते या जाम लगाते हुए पाए गए तो जुर्माना भरने के लिए तैयार रहिये. नोएडा पुलिस ने बृहस्पतिवार को घोषणा की कि यदि आपको सड़क पर कोई हादसा नजर आए, तो भले ही आप उसके शिकार व्यक्ति की मदद करें या नहीं करें, लेकिन यदि आप वहां वीडियो बनाते हैं और जाम लगाते हैं तो फिर आप जुर्माने के लिए तैयार रहिए. अपने परामर्श में नोएडा यातायात पुलिस ने मार्च, 2016 के दिशानिर्देश को दोहराया है. केंद्र ने हादसे के शिकार व्यक्ति की मदद के लिए आगे आने वालों के पुलिस या किसी अन्य अधिकारी के हाथों परेशान होने से बचाने के लिए यह दिशा-निर्देश जारी किया था और उच्चतम न्यायालय ने उस पर मुहर लगायी थी. वरिष्ठ अधिकारियों ने कहा कि यह नियम 10 जून से लागू किया जाएगा.

ट्रैफिक एडवाइज़री pic.twitter.com/yfKQDcjx0l

— Noida Traffic Police (@noidatraffic) June 6, 2019

परामर्श में कहा गया है, ‘उच्चतम न्यायालय के दिशा-निर्देश के अनुसार सड़क हादसों के शिकार व्यक्तियों को तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए मदद करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है, लेकिन आजकल ऐसा देखा गया है कि कुछ लोग सड़क पर अपनी गाड़ी रोकते हैं और घटना का वीडियो बनाना या वहां सेल्फी लेना शुरू कर देते हैं’.उसमें कहा गया है, ‘‘एक तरफ तो वे हादसे के शिकार लोगों की मदद करने पर शीर्ष अदालत के दिशानिर्देशों का उल्लंघन कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ यह प्रवृति समाज के अमानवीय चेहरे को सामने लाती है. ये लोग जानबूझकर सड़क पर जाम लगाते हैं और तमाशा खड़ा करते हैं’. पुलिस अधीक्षक (यातायात) अनिल कुमार झा ने कहा कि पुलिस कर्मियों को अब उन लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है जो घटना के शिकार व्यक्तियों को देखते हुए सेल्फी लेते हैं और वीडियो बनाते हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

8 कैबिनेट कमेटियों में से अब रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) को छह में जगह दी गई

Next Post

आरबीआई ने रेपो रेट में 25 बेसिस प्वाइंट की कटौती की, जानें

Next Post
NDTV Khabar

आरबीआई ने रेपो रेट में 25 बेसिस प्वाइंट की कटौती की, जानें

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d