झारखंड कैबिनेट में अल्पसंख्यक कल्याण तथा पर्यटन, कला संस्कृति एवं खेलकूद विभाग के मंत्री हफीजुल हसन ने कहा है कि तीन माह के अंदर मदरसा बोर्ड का गठन कर लिया जाएगा। मंत्री बुधवार को सदन में एक प्रश्न का जवाब दे रहे थे. गांडेय विधायक डॉ सरफराज अहमद ने पूछा था कि 21 वर्ष बाद भी राज्य में उर्दू एकेडमी नहीं है। वक्फ बोर्ड प्रक्रियाधीन है और मदरसा बोर्ड का भी गठन नहीं हो पाया है। यह कब तक होगा और अब तक क्यों नहीं हो पाया है। इन सवालों के जवाब में सरकार की ओर से हफीजुल हसन ने कहा कि मंत्री बनने के बाद से वे स्वयं इस दिशा में प्रयासरत है. मदरसा शिक्षा विभाग से संचालित होता है. विभाग से पत्राचार किया गया है. वक्फ बोर्ड का गठन भी प्रक्रियाधीन है. उर्दू एकेडमी पर भी विचार कर रहे है.

