अखिलेश मंगलवार दोपहर लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से मिलने पहुंचे और उन्हें अपना इस्तीफा सौंप दिया। यूपी में हुए विधानसभा चुनाव में अखिलेश ने करहल सीट से जीत दर्ज की थी.
विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद से ही चर्चा चल रही थी अखिलेश यादव विधायकी छोड़ेंगे या लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा देंगे. आज लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा देकर उन्होंने इन चर्चाओं को विराम दे दिया है. उनके साथ ही सपा नेता और पूर्व मंत्री आजम खान (Azam Khan) ने लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है.दोनों की नेताओं ने हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में हिस्सा लिया था. अखिलेश यादव मैनपुरी की करहल सीट से और आजम खान रामपुर से विधायक बने थे.

