तृणमूल कांग्रेस नेत्री और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को वाराणसी में बुधवार को विरोध झेलना पड़ा. हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने ममता बनर्जी को काले झंडे दिखाए. साथ ही ममता बनर्जी के काफिला को रोकने का प्रयास किया. ममता बनर्जी गुरुवार को सपा के पक्ष में एक रैली करने वाली हैं. इसी सिलसिले में वो बुधवार को गंगा घाट जा रही थीं. उन्होंने कहा कि लगता है बीजेपी वाले डर गए हैं तभी मेरा विरोध कर रहे हैं.
ममता बनर्जी ने कहा कि वो किसी से डरने वाली नहीं हैं. वो यहां से नहीं भागेंगी और प्रचार करके ही वापस जाएंगी. वो मीटिंग जरूर करेंगी. वो बाबा विश्वनाथ के दर्शन भी करेंगी. ममता ने इस बीच जय हिंद, जय यूपी और हर हर महादेव का नारा भी लगाया. उन्होंने सड़क पर खड़े होकर हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं से कहा कि आप लोगों का बहुत बहुत शुक्रिया.

