नई दिल्ली.तीन दिन पूर्व गैंगस्टर एक्ट के मामले में जेल भेजे गए सपा विधायक और कैराना से सपा प्रत्याशी नाहिद हसन की जमानत अर्जी न्यायालय ने खारिज कर दी है. ऐसे में अब नाहिद जेल में ही रहेंगे. माना जा रहा है कि सपा अब इस सीट पर प्रत्याशी बदल सकती है. खुद अखिलेश यादव ने इसका इशारा किया था. नाहिद की जगह उनकी बहन को सपा प्रत्याशी बनाया जा सकता है.
शामली कोतवाली पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित चल रहे कैराना से सपा विधायक एवं गठबंधन प्रत्याशी नाहिद हसन को शनिवार को गिरफ्तार करने के बाद 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया था.

