BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सपा को लगा झटके पर झटका! विधायक नितिन अग्रवाल का इस्‍तीफा, विधानसभा उपाध्‍यक्ष पद भी छोड़ा

by bnnbharat.com
January 20, 2022
in उत्तर प्रदेश
Share on FacebookShare on Twitter

BJP में जाने की अटकलें, सलोना ने भी साइकिल छोड़ कमल थामा

उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 की तिथियां के करीब आते ही सियासी उथल-पुथल का दौर भी शुरू हो गया है. साथ ही इस्‍तीफा देने का सिलसिला भी चल रहा है. इसी क्रम में हरदोई सदर से समाजवादी पार्टी के विधायक नितिन अग्रवाल ने पार्टी से त्‍यागपत्र दे दिया है. उन्‍होंने पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष अखिलेश यादव को अपना इस्‍तीफा भेज दिया है. नितिन अग्रवाल ने आज ही विधानसभा उपाध्‍यक्ष पद से भी इस्‍तीफा दे दिया है. इस बाबत उन्‍होंने उत्‍तर प्रदेश विधानसभा अध्‍यक्ष को अपना त्‍यागपत्र सौंप दिया है. बता दें कि विधानसभा चुनावों को लेकर इस्‍तीफा देने और दूसरी पार्टी में ज्‍वाइन करने का सिलसिला लगातार जारी है. बताया जा रहा है कि नितिन अग्रवाल भाजपा के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ सकते हैं. नितिन अग्रवाल पूर्व सपा नेता नरेश अग्रवाल के बेटे हैं.

समाजवादी पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष अखिलेश यादव को लिखी च‍िट्ठी में नितिन अग्रवाल ने कहा, आपको अवगत कराना है कि मैं समाजवादी पार्टी की प्राथमिक सदस्‍यता से इस्‍तीफा दे रहा हूं. कृपया इसे स्‍वीकार करने का कष्‍ट करें. नितिन अग्रवाल ने इसके साथ ही विधानसभा उपाध्‍यक्ष पद से भी इस्‍तीफा दे द‍िया है. इस बाबत विधानसभा अध्‍यक्ष को उन्‍होंने अपना त्‍यागपत्र भेजा है. इसमें नितिन ने लिखा, मैं एतद् द्वारा सदन से अपने स्‍थान से दिनांक 19 जनवरी 2022 को अपराह्न से पद त्‍याग करता हूं. बता दें कि विधानसभा चुनाव की सरगर्मियों के बीच कई दलों के नेताओं, मंत्रियों और विधायकों का खेमा बदलने का सिलसिला लगातार जारी है.

वहीं शाहजहांपुर से बड़ी खबर सामने आई है. सपा प्रत्याशी सलोना कुशवाहा ने बीजेपी ज्‍वाइनल कर लिया है. कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने उन्‍हें बीजेपी में शामिल कराया है. वहीं, उन्‍हें तिलहर विधानसभा से बीजेपी प्रत्याशी बनाया जा सकता है. रोशन लाल वर्मा के पार्टी बदलने से तिलहर सीट रिक्‍त हुई है. जलालाबाद से सपा विधायक शरद वीर भी बीजेपी ज्‍वाइन कर सकते हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

DGCA ने जारी किया सर्कुलर,28 फरवरी तक इंटरनेशनल उड़ान बंद

Next Post

आईएफएससीए ने भारतीय बीमा संस्थान (iii) के साथ समझौता किया

Next Post
आईएफएससीए ने भारतीय बीमा संस्थान (iii) के साथ समझौता किया

आईएफएससीए ने भारतीय बीमा संस्थान (iii) के साथ समझौता किया

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d