यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा, बसपा और कांग्रेस पर आधार जाति, पंथ और मजहब के की राजनीती करने का आरोप लगाया. अमेठी के तिलोई विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी मंकेश्वर शरण सिंह के समर्थन में चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे।. इसके साथ ही मुसलमानों के पिछड़ेपन के लिए भी जिम्मेवार ठहराया. कहा कि इन पार्टियों ने मुसलमानो को वोट बैंक ही माना. वोट बैंक बनने की मुसलमानों की तमन्ना उनकी प्रगति में बाधक रहा है।
योगी ने अपने कार्यकाल की उपलब्धियां गिनवाई. कहा कि 2017 से पहले और बाद में प्रदेश में क्या क्या बदलाव हुए हैं यह किसी से छिपा नहीं है । 2017 में हमारी सरकार बनीं तो हमने पहला निर्णय 86 लाख किसानों का 36 हजार करोड़ की कर्जमाफी की, बेटियों की सुरक्षा के लिए एंटी रोमियो स्क्वॉड का गठन और अवैध बूचड़खानों को बंद कर गो को कटने से बचाया। उन्होंने कहा कि छुट्टा पशुओं से फसल को नुकसान को बचाने के लिए हमारी सरकार 10 मार्च के बड़े बड़े गो शाला बनाएगी और बेसहारा पशुओं को पालने वाले किसान को प्रतिमाह 900 से एक हजार रुपए देगी।
सीएम योगी ने कहा कि सपा को समर्थन देना आतंकवाद को प्रोत्साहन, गुंडों, माफिया और पेशेवर अपराधियों को संरक्षण देने जैसा है. 2012 में सत्ता में आने के बाद सपा ने पहला निर्णय श्रीराम मंदिर व संकटमोचन मंदिर पर हमला और लखनऊ में वाराणसी, कानपुर, बिजनौर और गोरखपुर में सीरियल बम ब्लास्ट करने वाले आतंवादियों के मुकदमे वापस लेने का लिया था.

