पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री TMC नेत्री ममता बनर्जी गुरुवार को वाराणसी में सपा प्रमुख अखिलेश यादव के पक्ष में प्रचार किया. वाराणसी में सभा की सम्बोधित करते हुए सपा गठबंधन को जिताने की बात कही. उन्होंने कहा कि अखिलेश को जीता कर योगी सरकार को बदल दो. नरेन्द्र मोदी आयर योगी आदित्य नाथ पर भी जमकर हमला किया. ममता ने कहा कि बंगाल में भी खेला हुआ, यूपी में भी खेला होगा.
ममता बनर्जी को एक दिन पूर्व काला झंडा दिखा कर विरोध करने के मामले में भाजपा पर आरोप लगाया. उन्होंने कहा भाजपा के दिमाग में फोड़ना-तोड़ना छोड़कर और कुछ नहीं होता. पर मैं डरपोक नहीं हूं, मैं लड़ाकू हूं, मैं कभी झुकी नहीं. उन्होंने पूछा, क्या हम तुम्हारे यूपी में नहीं आ सकते हैं. हम बनारस, मथुरा, आजमगढ़ और प्रयागराज के कुंभ मेला नहीं जाते सकते हैं? ममता बोलीं, आप लोग भी हमारे गंगा सागर में जाते हैं, बंगाल में यूपी के बहुत सारे लोग रहते हैं, उनसे पूछ लो, कितने अच्छे हैं वह लोग.

