लखनऊ : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजे 10 मार्च को आनेवाले है. पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव EVM वोटिंग मशीन को लेकर सशंकित है. उन्होंने वोटिंग मशीन की सुरक्षा पर सवाल उठाये है. सपा प्रमुख ने लखनऊ में प्रेस वार्ता कर बताया कि ‘EVM को बिना सुरक्षा के शिफ्ट किया जा रहा है. बिना प्रत्याशी की जानकारी के आप EVM मूव नहीं कर सकते हैं. अगर आप EVM मूव कर रहे हैं तो जो प्रत्याशी हैं, उनको बताना चाहिए.’ जब तक काउंटिंग ना हो जाए तो तब तक जहां पर मशीनें रखी हैं, वहां किसी का आना जाना ना हो.’ मैं तो नौजवानों से अपील करूंगा कि कम से कम तीन दिन लोकतंत्र के प्रहरी बनाकर EVM की सुरक्षा करें.

