बीजेपी कार्यालय में सीएम योगी आदित्यनाथ ने की प्रेस कांफ्रेंस
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतन्त्र देव सिंह, डिप्टी सीएम डॉ दिनेश शर्मा , केशव प्रसाद मौर्या मौजूद
वर्ष 2017 में प्रधानमन्त्री के मार्गदर्शन और तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के नेतृत्व में जो संकल्प पत्र जारी किया था उसका क्रियान्वयन हुआ.- योगी आदित्यनाथ
2017 की तुलना 2007, 2012 के विधानसभा चुनाव से करेंगे तो उस दौरान अराजकता होती थी अबकी भारत निर्वाचन आयोग को हमारे कानून का लाभ प्राप्त हुआ. जिससे मतदान शांति पूर्ण सम्पन्न हुआ है- योगी आदित्यनाथ
मुझे प्रदेश के हर हिस्सों में जाने का अवसर मिला उसमें प्रचार के दौरान हमने पाया कि डबल इंजन की सरकार की योजनाओं का असर दिखा- योगी आदित्यनाथ
योगी आदित्यनाथ- 2014 में पीएम मोदी जी के नेतृत्व में चुनाव लड़े गए उसमें सबका साथ सबका विकास नारा दिया लोगों को लगता था यह सब क्या लेकिन जब मोदी सरकार बनी तो देश की आंतरिक सुरक्षा, बिना भेदभाव सरकार की योजनाओं को आमजन तक पहुंचाया. जो आजादी के बाद विकास की योजनाओं में पिछड़ गए थे उनको मोदी सरकार में तमाम योजनाएं मिली. सपा सरकार केंद्र की योजनाओं को यूपी में लागू करने में विफल रही. हमारी सरकार प्रदेश में बनी तो सबसे पहले अन्नदाता का कर्ज माफ किया. प्रदेश के अंदर अवैध बूचड़खाने बंद हुए. एंटी रोमियो स्कवाएड बनाया गया.
माताओं और बहनों में यह देखने को मिला कि भयमुक्त और दंगामुक्त माहौल मिला, जिससे वह बीजेपी के साथ है.सपा सरकार में 18 हज़ार और बीजेपी सरकार में 43 लाख़ से ज्यादा आवास दिए गए.
पिछली सरकारों में जहां दंगा हो, अव्यवस्था हो गुंडा गर्दी हो. जहां से सड़के टूटी मिले वहां से यूपी की सीमा मानी जाती थी. आज सड़के एक्सप्रेस वे , दो एम्स 35 नए मेडिकल कॉलेज जनता को दिए गए. दंगा मुक्त प्रदेश बना.
महामारी के पिछ्ले इतिहास उठा के देख लीजिए जब महामारी के बाद भुखमरी से मौतें होती थी. आज यूपी सरकार मे कोरोना महामारी के बाद भुखमरी से मौतें नहीं हुई. केंद्र और प्रदेश की डबल इंजन सरकार ने भुखमरी से मौतें नहीं होने दी.इस चुनाव प्रचार के दौरान हमने देखा जातिवाद, वंशवाद की दीवारें टूटी, छह चरणों में जनता ने खूब सहयोग दिया. सात चरणों के चुनाव सम्पन्न होंगे 10 मार्च को देखिएगा कि अस्सी फीसदी सीटों से बीजेपी सरकार बनाएगी. बीस फीसदी में रहेगा विपक्ष.

