समाजवादी पार्टी की विधायक दल की 21 मार्च को होने वाली बैठक अब 26 को होगी. यह बैठक सपा मुख्यालय, 19 विक्रमादित्य मार्ग पर होगी. समाजवादी पार्टी ने विधान परिषद प्रत्याशियों के नामांकन की वजह से विधायक दल की बैठक का कार्यक्रम आगे बढ़ाया है. इस बैठक में बैठक में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव रहेंगे मौजूद रहेंगे. अखिलेश यादव 26 मार्च को सुबह 10 बजे पार्टी कार्यालय में पार्टी के नवनिर्वाचित विधायकों की विधान परिषद के मौजूदा सदस्यों के साथ बैठक की अध्यक्षता करेंगे.

