समावेशी शिक्षा के झरिया रिसोर्स सेंटर के तत्वावधान में बी आर सी के प्रांगण में स्वास्थ्य विभाग झरिया सह जोड़ापोखर के सहयोग से दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनवाने के लिए जांच शिविर का आयोजन किया गया . शिविर का उद्घाटन दीप जलाकर किया गया. झरिया प्रखण्ड के 6 से 18 वर्ष के सरकारी विद्यालय में पढ़ने वाले 206 शरीरिक,मानसिक,मूक बधिर, एवं दृष्टि से दिव्यांग बच्चों के साथ वयस्कों ने भी जांच कराये . जिसमे 134 लोगों को प्रणाम पत्र के लिए चयनित किया गया . जिसमें शारीरिक दिव्यांगता के 83 मूकबधिर 26 मानसिक के 21 और दृष्टि दिव्यांगता के 4 लोगों का चयन किया गया . सभी लोगों को एक माह बाद रिसोर्स सेंटर से प्रमाण पत्र बाटी जाएगी . स्वास्थ्य विभाग के ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ मुकेश प्रसाद, चिकित्सा प्रभारी डॉ मिहिर कुमार, मनोरोग विशेषज्ञ शिल्पी कुमारी, डॉ अभिषिकता मुखर्जी, ई एन टी डॉ राजीव रोमल मार्क,नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ राम प्रसाद यादव, ने जाँच की.
मौके पर उपस्थित झरिया अंचल अधिकारी परमेश कुशवाहा ने कहा कि जो लोग आज के शिविर में प्रमाण पत्र नही बनवा पाये है वो 12 एवं 13 अप्रेल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चासनाला में बनवाये . मंदबुद्धि के लोग भी चासनाला में सम्पर्क करें . अंचल अधिकारी ने कहा कि दिव्यांग बच्चों के पुनर्वास को सरकार प्रतिवद्ध हैं आप अपने अधिकार को जानें .
कार्यक्रम में झरिया अंचल अधिकारी प्रमेश कुशवाहा, बी ई ई ओ लक्ष्मी वर्मा, सुनील सिंह, फ़िज़ियोथेरेपिस्ट डॉ मनोज सिंह, रिसोर्स शिक्षक अखलाक अहमद, सुनील सिंह,डिपेंटी गुप्ता,सुदर्शन कुमार, मधुकर प्रसाद, कृष्णा पाण्डे,वसंत राम,सुमन सौरभ, संजय उरांव, महेंद्र कुमार, मंनोज कुमार आदि का सराहनीय योगदान रहा.

