मुंबई.महाराष्ट्र के ठाणे के जिलाधिकारी ने NCB के मुंबई क्षेत्रीय इकाई के पूर्व निदेशक समीर वानखेड़े के नवी मुंबई स्थित एक होटल एवं बार को दिया गया लाइसेंस रद्द कर दिया है. ठाणे के जिलाधिकारी राजेश नार्वेकर ने मंगलवार को एक आदेश में कहा कि लाइसेंस गलत तथ्य पेश कर और धोखाधड़ी से प्राप्त किया गया था। आबकारी विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि उनका विभाग अब ‘बार’ को सील कर सामान जब्त करेगा।

