झारखण्ड में स्कूल खुलने के बाद सरकार के जारी नियमो के अनुपालन को ले प्रशासन तत्पर है. विद्यालय आने के लिए शिक्षक और शिक्षकेतर कर्मी को दोनों डोज़ लेने है. इस सम्बन्ध में राँची उपायुक्त छवि रंजन ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि जिले के सभी प्राइवेट और सरकारी स्कूलों में कितने शिक्षकों ने कोविड-19 टीका के दोनों डोज़ लिए हैं, इसकी रिपोर्ट दें. साथ ही उन्होंने सभी सरकारी एवं निजी स्कूलों में शिक्षकों और सपोर्ट स्टाफ के दोनों डोज़ लेकर स्कूल आने से संबंधित पत्र सभी स्कूलों को जारी करने का भी निर्देश दिया.
वहीं जिला कोविड अस्पताल (सदर अस्पताल), बुंडू अनुमंडलीय अस्पताल, रेसलदार सीएचसी में प्रतिनियुक्ति की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने सिविल सर्जन को निर्देश दिया कि 9वीं कक्षा से ऊपर के शिक्षकों का डेपुटेशन रद्द करें. साथ ही उन्होंने कोविड-19 के मामलों में आ रही गिरावट को देखते हुए सदर अस्पताल के चौथे और पांचवें तल्ले में सामान्य मरीजों के इलाज की व्यवस्था शुरू किए जाने का भी निर्देश दिया.

