पेटरवार स्थित पूज्य तपस्वी श्री जग जीवन जी महाराज ज्योति सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में अटल टिंकरिंग लैब का भव्य उद्घाटन समारोह विद्या भारती के उत्तर पूर्व क्षेत्र के संगठन मंत्री ख्याली राम जी के कर कमलों द्वारा संपन्न हुआ . उद्घाटन समारोह का श्रीगणेश श्रीफल फोड़कर ख्याली राम एवं विद्या विकास समिति झारखण्ड के प्रदेश सचिव अजय कुमार तिवारी ने संयुक्त रूप से किया मौके पर विद्यालय प्रबंध समिति के पदाधिकारी, मेंटर अरुण कुमार झा, शिक्षकगण एवं छात्र छात्राएं उपस्थित थे . ,AT. लैब के निरीक्षण के दौरान भैया – बहनों ने निर्धारित टेबल पर आगंतुकों को जानकारी दी . लैब निरीक्षण संपन्न होने के पश्चात द्वीप प्रज्वलन सह दैनिक वंदना संपन्न करायी गयी . विद्यालय की बहनों ने आगंतुकों के स्वागत में सुन्दर स्वागत गीत प्रस्तुत किये . प्रदेश सचिव अजय तिवारी ने कि बच्चों के लिए यह नया प्लेटफॉर्म होगा जिसमें वे स्वयं के विचारों, सोंच एवं खोज को शिक्षकों की सहायता से विकसित कर सकेंगे . ख्याली राम ने कहा कि इस लैब का अधिक से अधिक प्रयोग हमारे भैया बहन करें और राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर तक विद्यालय एवं अपने क्षेत्र की पहचान बनाए . उद्घाटन समारोह में विद्या विकास समिति के राजेश कुमार , बोकारो जिला प्रचारक शम्मी जी, स्थानीय समिति के संजय कुमार सिन्हा, रविकांत सिंगला, रामचंद्र जायसवाल आदि थे. कार्वियक्द्यारम को सफल बनाने में प्रधानाचार्य डाॅo अजय कुमार पाठक, सुरेश साव, शंकर प्रसाद, राकेश सिन्हा, धर्मेंद्र सेठी, रविन्द्र पटेल, राजीव रंजन, शिव पूजन प्रसाद, कार्तिक प्रसाद झा, रवि रंजन कुमार, जितेन्द्र पाठक, अखिलेश्वर प्रसाद, विनीता सिन्हा, संध्या देवी, डॉली कुमारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही .

