विश्व हिन्दू परिषद् रांची महानगर की ओर से प्रकृति पर्व सरहुल के अवसर पर रांची के श्री राम नगर चुटिया में कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में सरहुल के अवसर पर निकले शोभा यात्रा में शामिल सनातनी आदिवासी बंधुओं का भव्य स्वागत किया गया. महानगर अध्यक्ष कैलाश केशरी ने शोभा यात्रा में आगे चल रहे पाहनों को माला पहनाकर स्वागत किया. हिरुहंस पाहन, संतोष पाहन, मंगरू पाहन को अंग वस्त्र और माला पहना कर सम्मानित किया. शोभा यात्रा पर पुष्प वर्षा की गयी. परिषद् की ओर से सभी श्रद्धालुओं के शीतल पेय, शरबत और चना गुड की व्यवस्था की गयी थी. मौके पर बाबूलाल ठाकुर, सोनू कुमार, विजय तिर्की, पूजा तिर्की , विक्रम साहू, अमित केशरी, विजय साहू. सत्यम वैध, नीरज कुमार, अंकित सिंह, अमन जी, ललिता ओझा. पिंकी सिंह, अनीता वर्मा, रेनू सिंह, बबिता वर्मा आदि थे.

