छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों के ब्लास्ट में चार जवान घायल हो गये. माओवादियों ने IED ब्लास्ट किया है। ब्लास्ट बीजापुर-भोपालपट्टनम सड़क में किया गया है। ब्लास्ट में सीआरपीएफ के 4 जवान घायल हुए हैं। सर्चिंग पर निकले जवानों को नक्सलियों ने निशाना बनाया है। घायल जवानों को जंगल से निकालकर बीजापुर जिला अस्पताल लाया गया है। वहीं बैकअप पार्टी भी घटना स्थल के लिए रवाना की गई है। एएसपी पंकज शुक्ला ने घटना की पुष्टि की है।
मिली जानकारी के अनुसार बीजापुर- भोपालपटनम सड़क पर नक्सलियों ने IED ब्लास्ट किया है। माओवादियों ने चिन्नाकोड़ेपाल टी पॉइंट में सर्चिंग में निकले जवानों को निशाना बनाते हुए ब्लास्ट किया है। ब्लास्ट में 4 जवान घायल हुए हैं। सभी घायल जवान CRPF 153 बटालियन के हैं। घायल जवानों में डिप्टी कमांडेंट पलवान विश्वास, ASI सदा शिव यादव, हेड कांसटेबल राजीव रंजन, ओम प्रकाश शामिल हैं।
ASP पंकज शुक्ला ने बताया कि घायल जवानों को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया है। पुलिस व सीआपीएफ के अधिकारी भी हॉस्पिटल पहुंच गए हैं। गंभीर रूप से घायल जवानों को हायर सेंटर रेफर भी किया जा सकता है। वहीं घटना स्थल पर बैकअप पार्टी भी रवाना की गई है। क्षेत्र में बड़ी संख्या में माओवादियों के होने की सूचना है।

