छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में सीमा सुरक्षा बल के जवानों को बड़ी सफलता हाथ लगी है. कोयलीबेड़ा क्षेत्र में सर्च अभियान के दौरान जवानों ने 9 पाइप बम बरामद किया है. जुमड़ा के जंगलों में यह बम प्लांट कर रखा हुआ था. एक पाइप बम 10-15 किलो वजनी है. BSF की इस सफलता पर महानिरीक्षक (स्पेशल ऑप्स) ने छत्तीसगढ़ टीम के सभी जवानों को बधाई दी है. कहा की जवानों ने एक बड़े नक्सल साजिश का खात्मा किया है.
माना जा रहा है कि डायरेक्शनल माइंस पाइप (पाइप बम) को माओवादियों ने जवानों को भारी नुकसान पहुंचाने प्लांट किए गये थे. सभी बम को एक्सपर्ट जवानों की मदद से सुरक्षित बाहर निकाला गया.

