यूपी के सहारनपुर जिले के गागलहेड़ी क्षेत्र में एक ट्रक ने तीन लोगों की जान ले ली. शनिवार को अंबाला-देहरादून हाइवे पर गांव भाभरी मोड़ के पास बीती रात यह हादसा गुआ. तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से शामली के थाना बाबरी के गांव हिरणबाड़ा निवासी बाइक सवार राजबल (55) और उसकी सात वर्षीय पौत्री सृष्टि की मौके पर ही मौत हो गई. ट्रक से क्लीनर हरिओम घटना की जानकारी लेने ट्रक से नीचे उतरा तो वहां भीड़ जमा हो गई. ट्रक चालक ने ट्रक को भागने का प्रयास किया कि उसी दौरान उसका क्लीनर हरिआम भी उसकी चपेट में आ गया. जिससे उसकी भी मौके पर ही मौत हो गई. ट्रक चालक ट्रक को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया.
थानाध्यक्ष गागलहेड़ी सूबे सिंह ने बताया कि पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया. ट्रक पुलिस के कब्जे में है. पुलिस ट्रक चालक को गिरफ्तार करने के प्रयास में जुटी हुई है. दो दिन पहले ही कमश्निर डा. लोकेश एम ने विभागीय अधिकारियों की बैठक में ट्रक हादसे रोकने के लिए प्रभावी उपाय किए जाने पर जोर दिया था.

