अमरावती से निर्दलीय महिला सांसद नवनीत राणा को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने वाई श्रेणी की सुरक्षा दी है. सूत्रों के मुताबिक, पिछले कुछ दिनों से नवनीत राणा की सुरक्षा को लेकर कई महत्वपूर्ण खुफिया अलर्ट मिल रहे थे.केंद्रीय खुफिया एजेंसी आईबी ने नवनीत की सुरक्षा के बारे में गृह मंत्रालय को सूचना दी थी. लिहाजा, आईबी के भेजे गए इनपुट्स के आधार पर Y श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गई है. आदेश मिलते ही नवनीत राणा की सुरक्षा में जवानों की तैनाती कर दी गई है.

