मुंबई: सांसद नवनीत राणा भायखला जेल से रिहा हुई.उन्हें मेडिकल चेकअप के लिए मुंबई के लीलावती अस्पताल ले जाया जाएगा.नवनीत राणा के वकील दीप मिश्रा ने इस संबंध में जानकारी दी. बताया जा रहा है कि रवि राणा भी आज शाम तक जेल से बाहर आ जाएंगे. इससे पहले राणा दंपति की ओर से बोरीवली कोर्ट में आज 50-50 हजार रुपए का बेल बॉन्ड जमा किया गया. मजिस्ट्रेट की ओर से रिहाई आदेश मिलने के बाद दो टीमें भायखला और तलोजा जेल पहुंची थीं. नवनीत राणा को भायखला महिला जेल जबकि रवि राणा को तलोजा जेल में रखा गया था.

