पर्यावरण को सुरक्षित रखना सभी का कर्तव्य है. प्लास्टिक पर्यावरण के लिए बहुत घातक है. इसे न ओ आसानी से नष्ट किया जा सकता है और न ही रीसायकल. इस कारण से प्लास्टिक का उपयोग न करें. उक्त बातें राँची के सांसद संजय सेठ ने मंगलवार को एक कार्यक्रम के दौरान कही. सांसद कांके प्रखंड के काटमकुली गांव पहुंचे थे. सांसद ने वहां शमशान घाट के सौंदर्यीकरण कार्य का शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि लोकसभा क्षेत्र के गांवों में मूलभूत समस्याओं का समाधान मेरी प्राथमिकता है। उन्होंने प्लास्टिक को खतरनाक बताते हुए उसके उपयोग नहीं करने की बात कही. साथ ही ग्रामीणों के बीच जूट के थैले का वितरण किया। बता दें कि श्मशान घाट के सौंदर्यीकरण का कार्य आठ लाख रुपये की लागत से कराया जाएगा। मौके पर मनोज गुप्ता अर्जुन महतो, रुद्रनाथ मिश्र, अर्जुन महतो, रामसुंदर महतो, मोतीराम महतो, अरविंद साहू आदि मौजूद थे

