भोले भाले लोगों को प्रलोभन देकर अपने जाल में फांसने वाले साइबर अपराधियों के एक बड़े गिरोह को देवघर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. अपराधीयो के पास से कई मोबाइल, विभिन्न कम्पनियों से सिमकार्ड, एटीएम कार्ड साहित नकदी भी बरामद हुए है. गिरफ्तार लोगों ने ने इस सम्बन्ध में अपना अपराध भी स्वीकार किया है. देवघर के पुलिस अधीक्षक धनंजय कुमार सिंह ने इस बारे में जानकारी दी. बताया कि पुलिस ने 14 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. छापेमारी टीम मे साइबर थाना प्रभारी सुधीर कुमार पोद्दार, छठुराम गोंड, हरिश कुमार सिंह, अनुप पीटर,संगीता कुमारी सहित साइबर थाने की पुलिस शामिल थी.
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि ये साइबर अपराधी तरह तरह के हथकंडे अपना कर लोगों को धोखा दे अपना शिकार बनाते है. धोखाधड़ी के लिए नए-नए तरीकों का इस्तेमाल करते है. अपराधियों ने बताया कि फ्री मोबाइल रिचार्ज का प्रलोभन दे कर लोगों को ठगा करते है. कंपनियों के कस्टमर केयर प्रतिनिधि बनकर लोगों को फोन करते हैं. कई बार लोग इनके झांसे में आकर अपनी गोपनीय जानकारियां इनके साथ साझा कर देते हैं. इसके आधार पर यह बैंक अकाउंट से अवैध निकासी कर लेते हैं.
अपराधियों ने पूछताछ में बताया है कि अब तक इन्होंने दिल्ली, मुंबई, UP और छत्तीसगढ़ के सैकड़ों लोगों को अपनी ठगी का शिकार बनाया है. पकड़े गए आरोपियों में से एक पर छत्तीसगढ़ में मामला भी दर्ज है. अपराधियों के पास से 26 मोबाइल, सिमकार्ड, 3 ATM और 3100 रुपए बरामद किए गए हैं.
.
पकडे गये अपराधियों में जसीम अंसारी, मोबिन अंसारी, इनायत अंसारी, जावेद अख्तर, सद्दाम अंसारी, इन्ताज अंसारी, सफाउल अंसारी, सरफराज अंसारी, निजाम अंसारी पालोजोरी थाना क्षेत्र के अंगवाली गांव, हाशिम अंसारी, नवाज वारसी,सज्जाद अंसारी, अब्दुल जब्बार बरमसोली गांव तथा हैदर अली जामताडा के नारायणपुर थाना क्षेत्र के जादूडीह गांव का रहने वाला है. पुलिस ने सभी गिरफ्तार अपराधियों को न्यायिक हिरासत भेज दिया है.

