नई दिल्ली: कर्नाटक से उठा हिजाब विवाद अब कई राज्यों में किसी न किसी रूप में उठ रहा है. देश की राजधानी दिल्ली में भी इससे जुड़ा मामला प्रकाश में आया है . दिल्ली के मुस्तफाबाद के एक सरकारी स्कूल की एक नाबालिग लड़की द्वारा स्कूल में उसे हेडस्कार्फ़ हटाने के लिए बोले जाने का विडियो वायरल हुआ है. इसके बाद डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने कहा कि इस मुद्दे का राजनीतिकरण करने की कोशिश की जा रही है. हमारे स्कूलों में सभी धर्मों और जातियों के छात्रों के साथ सम्मानजनक व्यवहार किया जाता है. हमारी ओर से (हिजाब पहनने पर) कोई प्रतिबंध नहीं है. ”
इसके बाद साउथ दिल्ली म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन SDMC ने बच्चों के स्कूल यूनिफार्म को लेकर नोटिस जारी किया है. कहा है कि अभिभावक अपने बच्चों को केवल स्कूल की वर्दी में ही स्कूल भेजें. किसी भी धार्मिक पहचान के कपड़े पहनकर स्कूल आने की मनाही है. केवल स्कूल ड्रेस में ही बच्चों को स्कूल में एंट्री मिलेगी.
SDMC की चेयरमैन निकिता शर्मा ने “यह देखा गया है कि कई माता-पिता अपने बच्चों को धार्मिक कपड़ों में स्कूलों में भेज रहे हैं. यह उचित नहीं है. बच्चों के भीतर असमानता का भाव न आए इसलिए एक ही यूनिफॉर्म पहनना जरूरी है.”

