पटना: इस साल का पहला सूर्य ग्रहण सूरज ग्रहण 2022 लगने वाला है. वैसे तो इस साल दो सूर्य ग्रहण है. पहला सूर्य ग्रहण 30 अप्रैल 2022 को लग रहा है. जो कि आंशिक होगा. सूर्य ग्रहण न सिर्फ महत्वपूर्ण खगोलीय घटना है बल्कि हिंदू धर्म में भी इसकी बड़ी मान्यता है. सूर्य ग्रहण के दौरान सूतक काल भी लगता है. इस दौरान कई कामों की मनाही होती है.
इस साल लगने वाला सूर्य ग्रहण 30 अप्रैल की आधी रात 12.15 बजे से शुरू होगा और अगली सुबह 4.08 बजे तक चलेगा. हालांकि, सूर्य ग्रहण आंशिक है. इसलिए इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा*.
इस साल का पहला सूर्य ग्रहण 30 अप्रैल को लगने वाला है. इसके बाद 25 अक्टूबर को अगला सूर्य ग्रहण लगेगा. उस सूर्य ग्रहण का समय शाम 4.29 बजे से 5.42 बजे तक रहेगा. ये सूर्य ग्रहण भारत में भी कुछ स्थानों पर दिखेगा.

