बाराबंकी के सफेदाबाद रेलवे स्टेशन के पास शनिवार को 5 टाइमर बम मिले हैं. बम मिलने से क्षेत्र में हडकम्प मच गया है. बम की सुचना पर स्थानीय पुलिस वहां पहुंची. बम वाली जगह की घेराबंदी करके सील कर दिया गया है. बम स्कवॉयड टीम और एंटी टेरेरिस्ट स्कवॉयड (ATS) लखनऊ को सुचना दी गयी. दोनों ही टीमें वहां पहुँच जांच कर रही है. बम को डिफ्यूज कर दिया गया है. उसके सैंपल को लैब में जांच के लिए भेजा जा रहा है. एसपी सिटी समेत सभी सीनियर पुलिस अफसर मौके पर है. पहले गोरखनाथ मंदिर पर हमला और फिर अब राजधानी लखनऊ से महज 20 किमी दूर संदिग्ध टाइमर बम मिलने से हड़कंप मच गया.
जानकारी के अनुसार बम की साइज ईंट से कुछ छोटी थी. वहां से गुजर रहे राहगीरों की नजर इन बम पर पहले पड़ी. पहले तो कुछ समझ नहीं आया लेकिन बाद में टिक-टिक की आवाज ने सबके होश उड़ा दिए. संयोग अच्छा था कि किसी ने उसके साथ छेड़खानी नहीं की. इसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी.
एसपी अनुराग वत्स ने बताया कि गांव के एक युवक ने पुलिस को बताया कि यहां बम जैसी चीज है. सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची. बम निरोधक दस्ता और एटीएस कमांडो मौके पर पहुंचे. रिस्क को खत्म करने के लिए उस वस्तु को टीम ने नष्ट किया है. जो सैंपल मौके पर मिले हैं उनको लैब भेजा रहा है. ताकि यह क्या है यह पता चल सके. जैसे ही सैंपल की रिपोर्ट आएगी, उसे बताया जाएगा. जांच के बाद ही यह बताया जा सकेगा कि यह टाइमर बम है या कुछ और.

