सिंदरी :बलियापुर प्रखंड के दूधिया में बुधवार 19 जनवरी को मड़ई पूजा का आयोजन किया गया, जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना कर प्रसाद वितरण किया. इस दौरान बकरा, मुर्गा, कबूतर की बलि चढ़ाई गई. मन्नत मांगने वाले श्रद्धालुओं द्वारा बिना छनौटे का उपयोग किए कढ़ाई में दिए गए गरम तेल में हाथ से पुआ छाना गया. पुजारी लखन मांझी, सुनील मांझी, रविलाल मांझी, नुनकू मांझी ने पूजा अर्चना की. मौके पर अतिथि मायुमो कार्यकारिणी अध्यक्ष जगदीश रवानी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष घनश्याम ग्रोवर, मुखिया रफीक अंसारी, उप प्रमुख राजेंद्र किस्कू, हैदर अली, अजय मुखी, प्रदीप उपाध्याय, लालमोहन मुखी, पिंटू मंडल, धनंजय मंडल, गोउर मंडल, शंकर सहिस, सतीश रजवार, समीर कुमार मुर्मू, उमेश चौबे, लालटू मीठारी आदि मौजूद थे.
Subscribe

