प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सिख गुरु तेग बहादुर के 400वें प्रकाश पर्व के अवसर पर आज लाल किले से देश को संबोधित करेंगे. यह पहली बार है जब प्रधानमंत्री मुगलकालीन स्मारक से सूर्यास्त के बाद देश को संबोधित करेंगे.
अधिकारियों ने बताया की इसके लिए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. पीएम की सुरक्षा में 1000 कर्मी और अन्य एजेंसियों के जवान शामिल होंगे. लाल किला परिसर में 100 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं. इनमें वह स्थान शामिल हैं, जहां से पीएम देश को संबोधित करेंगे. इस अवसर पर प्रधानमंत्री एक विशेष सिक्का और डाक टिकट भी जारी करेंगे. अधिकारियों के अनुसार सुरक्षा के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) के निशानेबाज, स्वाट कमांडो आदि शामिल हैं.
प्रधानमंत्री लाल किले की प्राचीर के बजाए लॉन से अपना संबोधन देंगे. संस्कृति मंत्रालय के अधिकारियों ने बताया कि किले को आयोजन स्थल के रूप में इसलिए चुना गया है क्योंकि यहीं से 1675 में मुगल शासक औरंगजेब ने सिखों के नौवें गुरु, गुरु तेग बहादुर की जान लेने का आदेश दिया था. अधिकारियों के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी रात में साढ़े नौ बजे देश को संबोधित करेंगे और उनके भाषण में विभिन्न धर्मों और समुदायों के बीच सौहार्द पर जोर रहेगा.
पहली बार प्रकाश पर्व पर जगमगाया लाल किला
पहली बार प्रकाश पर्व पर दिल्ली का लाल किला जगमगाया.

