चंडीगढ़ के डीएसपी दिलशेर सिंह चंदेल ने सिद्धू के खिलाफ मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में आपराधिक मानहानि याचिका दायर की है.याचिका में आरोप लगाया गया है कि, सिद्धू 2021 में एक रैली के दौरान पुलिस के खिलाफ अपनी टिप्पणियों के लिए बिना शर्त माफी मांगने में विफल रहे हैं.दिसंबर 2021 में पंजाब के अश्विनी सेखड़ी की रैली में पहुंचे कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने पंजाब पुलिस का मजाक उड़ाया था. उन्होंने कहा था कि, अश्विनी सेखड़ी अगर एक धक्का मार दें तो थानेदार की पैंट गीली हो जाती है. हालांकि बाद में सिद्धू ने कहा कि ये बात मजाक में कही गई थी. मेरे बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया.

