कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने सुप्रीम कोर्ट द्वारा एक साल कैद की सजा सुनाये जाने के एक दिन बाद शुक्रवार को यहां स्थानीय अदालत में सरेंडर कर दिया. उन्हें मेडिकल जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया, फिर पटियाला सेंट्रल जेल भेज दिया गया.
जेल में मिला ये सामान
इसके अलावा नवजोत सिंह सिद्धू को पटियाला जेल में एक कुर्सी, मेज, दो पगड़ी, एक अलमारी, एक कंबल, एक बेड, तीन अंडरवियर और बनियान, दो टॉवल, एक मच्छरदानी, एक कॉपी पेन, एक शूज की जोड़ी, दो बेडशीट, चार कुर्ते पजामे और दो सिरहाने का कवर मिला है। सिद्धू में जेल को काम के बदले 30 से 90 रुपए प्रतिदिन मिलेंगे।

