दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर हमला करने के आरोप में भारतीय युवा मोर्चा के आठ सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था. अब सीएम आवास पर हमले के मामले में बीजेपी के सांसद तेजस्वी सूर्या को पुलिस ने नोटिस दिया है. पुलिस ने नोटिस देते हुए तेसस्वी सूर्या को जांच में शामिल होने के लिए कहा है.

