आज दिल्ली और पंजाब के मुख्यमंत्री साबरमती आश्रम पहुंचे, यहां पर सीएम केजरीवाल और सीएम भगवंत मान ने साबरमती आश्रम में चरखे पर सूत काटने का अभ्यास किया. पंजाब सीएम भगवंत मान ने कहा कि उन्हें यहां आकर बहुत अच्छा लग रहा है. मान ने कहा कि पंजाब में हर घर में चरखा होता है. उन्होंने कहा कि पंजाब में लोग गांधी जी का बहुत सम्मान करते हैं. वहीं सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि वे यहां राजनीति पर चर्चा नहीं करेंगे. केजरीवाल ने साबरमती में दर्शन के बाद वहां विजिटर्स पुस्तिका पर लिखा, “यह आश्रम एक आध्यात्मिक स्थान है. एसा प्रतीत होता है जैसे यहां गांधी जी की आत्मा बसती है. यहां आकर आध्यात्मिक अनुभूति होती है. मैं स्वयं को को धन्य मानता हूं कि उस देश में पैदा हुआ जिस देश में गांधी जी पैदा हुए.”
बता दें कि दो दिवसीय गुजरात दौरे के पहले दिन अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान अहमदाबाद में मेगा रोड शो करेंगे.

