बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार की सुरक्षा व्यवस्था पर बार बार सवाल खड़े हो रहे है. बख्तियारपुर के बाद मंगलवार को बिहार के नालंदा जिले में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सभा के के पास एक पटाखा बम फोड़ा गया. धमाके के बाद अफरातरफरी मच गई. पुलिस ने इस मामले में एक युवक को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ कर रही है. आरोपित इस्लामपुर प्रखंड के सत्यारगंज गांव का रहने वाला है. पुलिस ने पटाखा फेंकते देखा था. इसी के आधार पर दबोचा गया है. पूछताछ चल रही है. सीएम नीतीश पूर्व निर्धारित स्थलों पर कार्यक्रम कर रहे हैं. मंगलवार को सीएम नीतीश कुमार सबसे पहले पावापुरी गये थे. वहां से सिलाव होते हुए उन्हें राजगीर जाना है. इसी क्रम में सिलाव गानधी हाईस्कूल में यह घटना हुई. वे पंडाल में बैठे करीब ढाई सौ लोगों से मिलकर उनके आवेदन ले रहे थे.
बता दें कि 27 मार्च 2022 को जनसंवाद यात्रा के तहत बख्तियारपुर पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सुरक्षा में भारी चूक हुई थी. स्वतंत्रता सेनानी पं. शीलभद्र याजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के दौरान सुरक्षा घेरे के बावजूद एक युवक उनके करीब पहुंच गया और पीछे से उन पर हमले की कोशिश की. इसके बाद सीएम की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों ने युवक को हिरासत में ले लिया.

