बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपना मुख्यमंत्री आवास छोड़ दिया है. शनिवार को यह स्पष्ट भी हो गया है कि सीएम नीतीश कुमार अपने नए आवास में शिफ्ट हो गये हैं. हालांकि सीएम नीतीश कुमार के नए आवास में शिफ्ट होने के बाद कयासों को दौर भी शुरू हो गया है.मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शनिवार की रात नीतीश कुमार एक अणे मार्ग स्थिति मुख्यमंत्री आवास को छोड़ कर उसके बगल के 7 सर्कुलर रोड स्थित आवास में शिफ्ट हो गये हैं. मुख्यमंत्री के यहां आने से पहले इस बंगले को पूरी तरह से तैयार किया गया है. पिछले कई महीने से इस बंगले की साफ-सफाई और उसमें काम चल रहा था. फाइनल टच देने के बाद सीएम नीतीश कुमार शनिवार को इस बंगले का आकर मुआयना किया. इसके बाद उन्होंने यहां शिफ्ट करने का निर्णय लिया.

